रांची में दो लड़कों ने नाबालिग को घर से फोन कर बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म ; आरोपी फरार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसीदाग ओपी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।

आरोप है कि प्रदीप सिंह ने नाबालिग को घर से फोन कर बुलाया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर नीलू लोहरा के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है।

पीड़िता घर लौटी, तो इसकी जानकारी परिजनों को दी।

इसके बाद परिजनों ने खरसीदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी। घटना के बाद से दोनों आरोपित गांव छोड़ कर फरार हैं

पुलिस के अनुसार आरोपित और पीड़िता एक ही गांव के हैं। पीड़िता से पूर्व परिचित होने का फायदा उठाकर आरोपित ने उसे फोन कर बुलाया।

आरोपित प्रदीप सिंह का घर लापुंग के परसा गांव में है।  खरसीदाग में रहकर गाड़ी चलाता है, जबकि दूसरा आरोपित नीलू लोहरा पीड़िता के गांव का है।

दोनों आरोपितों ने नाबालिग से दुष्कर्म कर किसी को नहीं बताने की धमकी दिया। पीड़िता किसी तरह भागकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि घटना 19 जून देर शाम की है। घटना के बाद गांव में मामला सामने आने के बाद इसे पहले गांव में ही सुलझाने की कोशिश की गयी।

पीड़िता के परिजनों पर दबाब बनाकर मामले को किसी तरह रफा दफा करने की भरपूर प्रयास किया लेकिन पीड़िता के परिजन नहीं माने और सोमवार 21 जून शाम में थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस मामले में पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की प्रक्रिया में जुटी है।  सीडब्ल्यूसी के समक्ष भी पीड़िता को प्रस्तुत किया जाएगा।

उसके बाद कोर्ट में मामले में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। उन्हें पकड़ने के लिये छापेमारी की जा रही है।

Share This Article