झारखंड भाजपा ने मनाई रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को गोंड़वाना की रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा कि इतिहास में महिला वीरांगनाओं की संख्या कम नही है। लेकिन उनमें से केवल रानी दुर्गावती ऐसी है जिन्हें उनके वीरता और बलिदान के साथ गोंडवाना का एक कुशल शासक के तौर पर भी याद किया जाता है।

24 जून को देश उनका बलिदान दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुगलों के आगे हार स्वीकार नहीं किया। आखरी दम तक मुगल सेना का सामना करती रही।

इस मौके पर अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर, शिवशंकर उराँव, मनोज सिंह, पंकज सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Share This Article