अर्जुन मुंडा ने तीरंदाज दीपिका को दी बधाई

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पेरिस में चल रहे विश्व कप तीरंदाजी में दीपिका कुमारी एवं अतनु दास के मिश्रित युगल रिकर्व तथा महिला रिकर्व में दीपिका के साथ कोमोलिका एवं अंकिता के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है।

मुंडा ने रविवार को कहा कि आज का दिन भारतीय तीरंदाजी के लिए स्वर्णिम था।

आज जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात में दीपिका और प्रवीण जाधव जैसे तीरंदाजों के संघर्ष का जिक्र कर रहे थे।

उस समय दीपिका स्वर्ण पदक पर निशाना साध रही थीं।

मुंडा ने आशा व्यक्त की है कि तोक्यो ओलम्पिक में भी भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन होगा।

Share This Article