झारखंड के इस जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं, एकमात्र मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: जिला के कोविड केयर सेंटर में इलाजरत एकमात्र मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

वर्तमान में जिला में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। यह जानकारी डीसी कुलदीप चौधरी ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल तीन लाख 79 हजार 864 लोगों के सैंपल्स संग्रह किए गए हैं।

इनमें से तीन लाख 73 हजार 89 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि चार हजार 811 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।

उन्होंने बताया कि जिले में सैंपल्स संग्रहण व टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

Share This Article