सदर अस्पताल रांची में 51 बेड का चाइल्ड वार्ड तैयार, पाइप लाइन के जरिए होगी ऑक्सीजन सप्लाई

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सदर अस्पताल में रांची में डेडीकेटेड कोविड चाइल्ड वार्ड तैयार हो चुका है। उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचकर चाइल्ड वार्ड का निरीक्षण किया।

कोरोना के संभावित तीसरे लहर को देखते हुए उपायुक्त ने तैयार किए गए डेडिकेटेड कोविड चाइल्ड वार्ड में बेहतर व्यवस्था के लिये पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

51 बेड का चाइल्ड वार्ड तैयार

सदर अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए बनाए गए 27 आईसीयू और 24 एचडीयू का उपायुक्त ने निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि चाइल्ड वार्ड में आवश्यक सभी उपकरण लगा दिए गए हैं, असेसमेंट के आधार पर बेड की संख्या को बढ़ायी जायेगी।

चाइल्ड वार्ड को खास तौर पर बच्चों की मानसिकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

पाइप लाइन के जरिए होगी ऑक्सीजन सप्लाई

उपायुक्त ने बताया कि सदर अस्पताल में चाइल्ड वार्ड में बनाए गए 51 बेड के साथ अस्पताल के सभी 350 बेड में पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था कर दी गयी है।

अस्पताल में पीएसए प्लांट लगाया गया है और एलएमओ टैंक का भी इस्तेमाल किया जायेगा। उपायुक्त ने बताया कि सदर अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट हॉस्पिटल में भी बच्चों के लिए कोविड वार्ड बनाये जाने को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान उप विकास आयुक्त विशाल सागर, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, डी

Share This Article