नहीं रहे झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह छोटू

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह छोटू सिंह का निधन हो गया। शुक्रवार की देर रात हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।

वे हमार झारखंड नामक डिजिटल मीडिया वेंचर चलाते थे। उनकी उम्र 59 वर्ष थी। उनकी पहचान झारखंड में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के शुरूआती पत्रकारों में से एक थी।

90 के दशक में उन्होंने प्रतिबिंब नामक झारखंड की पहली वीडियो मैगजीन की शुरूआत की थी।

उनके साथ रहकर पत्रकारिता का प्रशिक्षण लेने वाले दर्जनों लोग आज मीडिया में उच्च पदों पर हैं।

महेश्वर सिंह छोटू व्यवहार कुशल और मृदुभाषी स्वाभाव के थे। उनके निधन पर रांची के पत्रकार समाज में शोक की लहर है।

महेश्वर सिंह छोटू के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव समेत अन्य लोगों ने शोक जताया है।

Share This Article