देश में लगातार घट रहे कोरोना के मरीज, 39 हजार नए मामले, 723 लोगों की मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।  पिछले 24 घंटों में कोरोना के मरी 40 हजार से भी नीचे दर्ज किए गये।

पिछले 24 घंटों में देश में कुल 39 हजार 796 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 723 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 42 हजार, 352 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 53 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है।

देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है।

पिछले 28 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत रही है।

सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 05 लाख, 85 हजार, 229 मामले सामने आ चुके हैं।

इस बीमारी से अबतक चार लाख, 02 हजार, 728 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर चार लाख, 82 हजार, 071 रह गई है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक दो करोड़, 97 लाख, 430 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।   रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है।

पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.11 प्रतिशत हो गया है। देश में पिछले 24 घंटों में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक अब तक कुल 41.97 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 35.28 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Share This Article