पलामू : घर मे घुस कर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: रेहला थाना क्षेत्र के बरवाडीह (हरिजन टोला) गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना बुधवार अहले सुबह की है।

मृत महिला की पहचान 40 वर्षीय सुरजमनी देवी, पति सुरेश रजवार के रूप में की गयी है।

महिला की मायका उंटारी रोड थाना क्षेत्र के कादल गांव में बताया जा रहा है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नही चल पाया है।

मृतक के परिजनों के अनुसार महिला अपने बेटे आलोक के साथ सो रही थी। सुबह पति शौच के लिय बाहर गया था।

पति के घर से बाहर निकलते ही कुछ अज्ञात लोगों ने घर मे घुस कर सो रही महिला को धारेदार हथियार (बलुआ) से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्माटम के लिए मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने घटना के संबंध में कहा की प्रथम दृष्टया मामला किसी धारदार हथियार से की गई हत्या का लग रहा है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article