Latest Newsक्राइमबालूमाथ में दो ट्रकों में ओवरलोड कर ले जाये जा रहे 28...

बालूमाथ में दो ट्रकों में ओवरलोड कर ले जाये जा रहे 28 मवेशी जब्त, दो ड्राइवर गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बालूमाथ/लातेहार: बालूमाथ में पुलिस ने दो ट्रकों में लादकर ले जाये जा रहे 28 जानवरों को जब्त किया है।

एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो के निर्देश पर सब-इंस्पेक्टर सुरेश मरांडी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों ट्रकों में क्षमता से अधिक लोडिंग की गयी थी।

बालूमाथ-बारियातू मार्ग में वाहन जांच कर इन दोनों ट्रकों और उनमें लदे जानवरों को जब्त कर लिया गया। साथ ही, दोनो ट्रकों के चालकों को भी  गिरफ्तार कर लिया गया है।

बंगाल और टाटा पहुंचना था दोनों ट्रकों को

बताया जा रहा है कि दो 12 चक्का ट्रक (यूपी 61टी 3914 और डब्ल्यूबी 25एच 8974) बंगाल और टाटा जा रहे थे। इसी बीच बारियातू के पास दोनों ट्रकों को बालूमाथ पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया।

दोनों ट्रक में 14-14  मवेशी लोड किये गये थे। इनमें सात मवेशी मर चुके थे।

पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मन्नेंद सिंह (उम्र 25 वर्ष, पिता धर्मराज सिंह यादव, ग्राम दिलदार नगर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर, यूपी) और उमेश राय (उम्र 32 वर्ष, पिता स्व परमानंद राय, ग्राम सिरदिलपुर, थाना शाहपुर पटोरी, जिला समस्तीपुर, बिहार) को कांड संख्या 136/2021 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस छापामारी अभियान में बालूमाथ सशस्त्र पुलिस बल शामिल था।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...