पुलवामा में मारे गए 3 आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादी में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा , एक और अज्ञात आतंकवादी मारा गया (कुल 03)। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। तलाशी जारी है।

पुलिस ने लश्कर के आतंकवादी की पहचान एजाज उर्फ अबू हुरैरा के रूप में की और कहा कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है। एजाज मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों के साथ मारा गया।

पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद बुधवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस महानिरीक्षक, कश्मीर विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी।

Share This Article