मारपीट मामले में दुमका पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जमीन विवाद में मारपीट और छेड़खानी के आरोप में मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपित एक पक्ष से भुरकुंडा निवासी निमाय पाल और दूसरे पक्ष से नरेश पाल है।

मामले में अनुसंधानकर्त्ता विरेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट और छेड़खानी का मामला दोनों पक्षों से 23 अप्रैल को दर्ज हुई थी। पूर्व से गोतिया के बीच जमीन विवाद चल रहा था।

मामले में दोनों पक्षों से कई अन्य आरोपित शामिल थे। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी थी।

पुलिस गुप्त सूचना के आरोप पर पुलिस दोनों पक्ष से एक-एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपित जमानत पर रिहा हो गये।

Share This Article