चतरा में ब्राउन शुगर के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारियों में ब्रजेश सिंह उर्फ सूरज सिंह और रितिक कुमार गंझु शामिल है।

इनके पास से 40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि खरीक गांव के पास दो लोग अवैध ब्राउन शुगर का बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में दो लोगों को पकड़ा गया।

इनके पास से 20-20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। दोनों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

Share This Article