मस्जिद की दीवार गिरने से नमाज अदा कर रहे दो लोगों की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में शुक्रवार को मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहमदनगर गली नंबर-9 में स्थित मोहम्मदी मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से कई लोग उसमें दब गए।

चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। मलबे में दबने से इमरान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अफ्फान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

छह घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर और नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मलबे को हटाने में जुटी हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article