Latest Newsझारखंडहिनू में यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 8 मकान व बाउंड्रीवॉल तोड़े...

हिनू में यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 8 मकान व बाउंड्रीवॉल तोड़े गए

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: हिनू नदी में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार दूसरे दिन गुरुवार को अरगोड़ा सीओ अरविंद ओझा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

इसके तहत बंधु नगर के समीप आठ घर व बाउंड्रीवॉल को जिला प्रशासन द्वारा तोड़ा गया।

अभियान को लेकर काफी संख्या में डोरंडा थाना की पुलिस के अलावा आइआरबी के जवान व महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। प्रशासन का यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

प्रशासन के इस अभियान को महिलाओं के भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा।

महिलाओ का कहना था कि इस भरी बरसात में घरों को तोड़ा जा रहा है। इस समय हम कहां जायेंगे।

लोगों का कहना था कि हमारी झोपड़ियों को तोड़ा जा रहा है। लेकिन बगल में ही निजी कंपनी का बड़ा बाउंड्रीवॉल है। लेकिन इसे तोड़ने के नाम पर अधिकारियों को सांप सुंघ जा रहा है।

महिलाओं के एकजुट होकर विरोध के कारण अभियान को आधे घंटे तक के लिए रोक दिया गया।

फिर महिला पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे महिलाओं को समझाया, तब जाकर दोबारा अभियान शुरू हुआ।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...