झारखंड में हेमंत सरकार गिराने के लिए विधायकों को 25 से 30 करोड़ तक का दिया गया था ऑफर!

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में हेमंत सरकार को गिराने की साजिश में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद आए दिन विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

अब रोज नए खुलासे भी हो रहे हैं। सरकार गिराने की साजिश को भी गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया है।

कांग्रेस के कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने भी कहा था कि उन्हें सरकार से बगावत करने की एवज में एक बड़ा ऑफर मिला था।

सूत्रों के अनुसार यह ऑफर 50 करोड़ रुपये तक की थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इसकी पुष्टि कर दी है।

इस संबंध में झामुमो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा है कि विधायकों को 25 से 30 करोड़ तक का ऑफर दिया गया था।

सभी को मंत्री और उप मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था।

सरकार गिराने की साजिश में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अभिषेक दुबे, निवारण प्रसाद महतो और अमित सिंह शामिल हैं।

अभिषेक दुबे ने पुलिस को दिए अपने बयान में साजिश के तार को महाराष्ट्र भाजपा से जोड़ा है।

कांग्रेस के विधायकों को एक करोड़ का ऑफर महाराष्ट्र भाजपा के दो विधायकों ने दिए थे।

इस घटना के बाद झारखंड में कांग्रेस और भाजपा के नेता ट्वीट कर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Share This Article