जल्द ही एक नया स्टेट ऑफ़ आर्ट डायलिसिस सेंटर स्थापित करेगा ट्रस्ट : संतोष जैन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

निशुल्क स्वास्थ एवं नेत्र जांच शिविर से सैकड़ो लोगों को मिला लाभ

रांची : भगवान महावीर हॉस्पिटल संस्थान की ओर से मणिपाल हॉस्पिटल एवं मारवाड़ी सहायक समिति के सहयोग से स्वास्थ जांच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन गुरुवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। कैम्प में चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श, निशुल्क ई सी जी, रक्त जांच, शुगर, बी पी, पल्स, ऑक्सीजन सैचुरेशन, बी एम आई जैसी जांच की। भगवान महावीर अस्पताल संस्थान के अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी ने बताया की ट्रस्ट की पहल पर जल्द ही एक नया स्टेट ऑफ़ आर्ट डायलिसिस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके खुल जाने के बाद लोगों को बेहतर इलाज और डायलिसिस के लिए राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ेगा ।

स्वास्थ्य जांच शिविर भगवान महावीर अस्पताल संस्थान के अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी, सचिव पंकज सेठी, गोविंद सरावगी, पूर्व अध्यक्ष पूरणमल जैन, रोहित जैन, अमित जैन, जितेन्द्र छाबड़ा, आबिद तौकीर, रक्षा पटेरिया, डॉक्टर राकेश अग्रवाल, डॉक्टर अंकिता मिश्रा, डॉक्टर सतीश शर्मा, रोहित केशव, डॉक्टर सना की अगुवाई में लगाया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।