Homeक्राइमचीन के पॉप स्‍टार क्रिस वू ने 20 से अधिक महिलाओं के...

चीन के पॉप स्‍टार क्रिस वू ने 20 से अधिक महिलाओं के साथ किया रेप, गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बीजिंग: चीनी-कनाडाई पॉप स्‍टार क्रिस वू को रेप के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। चीनी अफसरों के अनुसार क्रिस वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई महिलाओं को धोखा दिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई ऑनलाइन शिकायतों के आधार पर की गई।

क्रिस वू 30 साल के हैं। मामले में व‍कीलों का कहना है कि मामले में अगर क्रिस वू दोषी पाए जाते हैं, तो उन्‍हें 10 साल तक की सजा हो सकती है। उन्‍हें यह सजा चीन में ही पूरी करनी होगी।

चीनी-कनाडाई पॉप स्‍टार क्रिस वू के खिलाफ पहला आरोप जुलाई की शुरुआत में लगाया गया, जब एक महिला ने आरोप लगाया था कि क्रिस वू ने उसके शराब के नशे में धुत होने का फायदा उठाया था।

अब अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्‍हें सजा पूरी होने के बाद ही कनाडा को प्रत्‍यर्पित किया जाएगा।

क्रिस वू पर 19 साल की एक छात्रा ने भी रेप का आरोप लगाया था। उसने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखा था।

इसमें उसने बताया था कि जब वह 17 साल की थी तब वह पॉप स्‍टार क्रिस वू से मिली थी। तब वू के घर पर पार्टी थी और उसे उसमें शामिल होने का न्‍यौता दिया गया था।

छात्रा के अनुसार वहां उसपर शराब पीने का दबाव बनाया गया। इसके बाद अगले दिन जब वह सोकर उठी तो उसने देखा कि वह क्रिस वू के बिस्‍तर पर थी।

छात्रा ने जानकारी दी है कि 7 अन्‍य महिलाओं ने भी उसे बताया है कि क्रिस वू ने उनके साथ भी रेप किया है। छात्रा का कहना है कि क्रिस वू ने उन्‍हें नौकरी दिलवाने के बहाने उनका रेप किया।

इनमें कुछ महिलाएं नाबालिग भी हैं। अब करीब 24 महिलाओं ने क्रिस वू पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं।

हालांकि क्रिस वू ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। अगर क्रिस वू पर आरोप साबित होते हैं, तो उन्‍हें 10 साल की जेल हो सकती है। उन्‍हें यह सजा चीन में ही पूरी करनी होगी।

Latest articles

CM हेमंत सोरेन का नीति आयोग में जोर, ‘विकसित भारत के लिए विकसित गांव जरूरी, झारखंड को विशेष सहायता दे केंद्र’

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीति आयोग की बैठक में कहा कि विकसित...

चुटिया पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में अतुल को गिरफ्तार किया, भेजा जेल

Jharkhand News: चुटिया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में अतुल...

राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा, पुंछ में पीड़ित परिवारों और बच्चों से की मुलाकात

Rahul Gandhi's visit to Jammu and Kashmir: संसद में विपक्ष के नेता और कांग्रेस...

बेंगलुरु में COVID-19 से पहली मौत, 8 मेडिकल कॉलेजों में टेस्टिंग शुरू

COVID-19: कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बेंगलुरु में COVID-19 से पहली मौत की...

खबरें और भी हैं...