HEC ने रांची जिला प्रशासन से की मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) प्रबंधन ने अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग की है।

एचईसी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रबंधन एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

इधर, कंपनी के अभियान के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

अभियान शुरू होने के पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है।

समिति का कहना है कि जिस तरह अप्रैल 2011 एचईसी कारखाना का उत्पादन पूरी तरह से ठप कर दिया गया था।

यदि फिर से बस्तियों को हटाने का प्रयास किया गया तो आने वाले दिनों में एचईसी का उत्पादन ठप कर दिया जाएगा।

Share This Article