रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निधन की फर्जी वीडियो वायरल, दर्ज हुई FIR

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निधन की फर्जी वीडियो मीडिया प्रोफेसनल नामक व्हाट्सप्प ग्रुप में वायरल करने पर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने सोमवार को कहा कि कुछ लोग गरीबों के मसीहा के बढ़ते कद से परेशान हैं।

ऐसे लोग दूसरे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे वीडियो समाज में घृणा फैलाने का कार्य करता है।

ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ओरमांझी थाने में दिलीप मेहता नामक व्यक्ति ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

इसमें बताया है कि मीडिया प्रोफेशनल नामक व्हाट्सप्प ग्रुप में मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया जा रहा है।

साहू ने प्रशासन से व्हाट्सप्प ग्रुप के एडमिन और वीडियो डालने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मामले में यदि यथाशीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।

Share This Article