ठाणे जिले के शिवसेना के अमिल जायस्वाल पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: ठाणे जिले में स्थित राबोड़ी इलाके में शिवसेना विभाग प्रमुख अमिल जायस्वाल पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया।

घायल जायस्वाल को ठाणे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन राबोड़ी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल में जाकर अमित जायस्वाल से मुलाकात की और मामले के दूसरे हमलावर को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को अमित जायस्वाल का जन्मदिन था।

इसी वजह से मोहम्मद उस्मान अपने एक अन्य साथी के साथ अमित जायस्वाल को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए आया था।

इसी दौरान दोनों हमलावरों ने अमित जायसवाल पर चाकू से हमला कर दिया।

इसके बाद घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने मोहम्मद अनीश को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल रहा।

इस घटना में घायल जायस्वाल को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उपविभाग प्रमुख राजेश तावड़े ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि अमित जायस्वाल की तबियत में सुधार हो रहा है।

तावड़े ने बताया कि यह हमला पहले से ही योजना बना कर किया गया है, इसलिए इस मामले की गहन जांच कर मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

हालांकि इस हमले को शिवसेना और नारायण राणे के बीच हुए विवाद से भी जोडक़र देखा जा रहा है।

Share This Article