Homeझारखंडभाजपा ने सोशल साइट पर चलाया अभियान, "अब बंगाल, रोक सको तो...

भाजपा ने सोशल साइट पर चलाया अभियान, “अब बंगाल, रोक सको तो रोक लो”

Published on

spot_img

कोलकाता: बिहार में बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ललकार शुरू कर दी है।

बंगाल भाजपा के नेताओं ने सोशल साइट पर अभियान चला रखा है, जिसमें “# अब बंगाल, रोक सको तो रोक लो” ट्रेंड किया जा रहा है। इसके जरिए भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि बिहार के बाद अब बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अगर कोई रोक सकता है तो रोककर दिखाओ।

आसनसोल से सांसद और केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बुधवार को एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ममता बनर्जी एक के बाद एक भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतरवा रही हैं, ताकि सत्ता में बनी रहें लेकिन उनका सपना पूरा नहीं होगा। अब बंगाल में परिवर्तन की बारी है। रोक सको तो रोक लो।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विट किया है, “लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सबकुछ है।

पश्चिम बंगाल जनता के सामने ममता दीदी का असली चेहरा सामने आ चुका है। जनता तृणमूल सरकार से त्रस्त आ चुकी है। हवा अब भाजपा की ओर बह रही है।

अब बंगाल की बारी है, रोक सको तो रोक लो। इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं ने भी ट्विटर और फेसबुक पर अभियान चला रखा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...