सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सेना के सभी कार्यरत और अवकाश प्राप्त सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि हर साल 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाकर हम अपने देश की सशस्त्र सेना के प्रति सम्मान और एकजुटता प्रदर्शित कर उनका उत्साहवर्द्धन करते हैं।

सभी देशवासी अपने रक्षा कर्मियों के साथ हैं, जिनके शोर्य, सतर्कता और चौकसी के साथ देश की सीमाएं और हम सभी सुरक्षित हैं।

उन्होंने जनता से अपनी क्षमता अनुसार सशस्त्र झंडा दिवस कोष में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि उन वीर सैनिकों जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है उनके प्रति आभार प्रकट करें।

Share This Article