झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर चलाया हैश टैग अभियान

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इंडिया एगेंस्ट भाजपा हैश टैग अभियान चलाया। साथ ही वीडियो के जरिए भाजपा की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाया।

नेताओं ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा के सत्ता में आने के बाद लगातार महंगाई से लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।

तेल की दरों में लगभग रोज वृद्धि होती जा रही है। रसोई गैस भी महंगी हो गई है।

खाद्य तेल से लेकर दाल तक लगभग सभी आवश्यक चीजें महंगी हो गई हैं और भाजपा सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है।

मुद्रीकरण के नाम पर भारत की राष्ट्रीय संपत्ति बेची जा रही है और कॉर्पाेरेट ऋण माफ कर दिए गए हैं।

वास्तव में हमारे पैसे का इस्तेमाल भाजपा के साथियों का खजाना भरने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 45 वर्षों में पहली बार देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी देखने का मिली है। यह आंकड़ा केन्द्र सरकार की एजेंसी का है।

Share This Article