रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक अविनाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद, संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टाला गया

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal Weapon Arrest: राजधानी के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अविनाश के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने यह हथियार तुपुदाना इलाके के एक व्यक्ति से करीब 25 हजार रुपये में खरीदा था।

फिलहाल पुलिस हथियार सप्लायर की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। इस कार्रवाई से इलाके में संभावित बड़ी वारदात टल गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।