पोषण जरुरतों को पूरा करने में सक्षम है आयुर्वेदः स्मृति ईरानी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आज से देश भर में पोषण माह की शुरुआत हो गई है। एक माह तक चलने वाले पोषण माह की शुरुआत के अवसर पर बुधवार को केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में स्थापित न्यूट्री गार्डन का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कैंपस में सहजन और आंवला के पेड़ लगाए। इस मौके पर महिला व बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्रभाई मुंजपारा भी मौजूद थे।

इस मौके पर स्मृति ईरानी ने आयुष मंत्रालय व आईसीएमआर के सहयोग से चलाए जा रहे एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की सराहना की।

जोर दिया कि आयुर्वेद के इन सभी अध्ययनों का प्रकाशन किया जाना चाहिए ताकि सारी दुनिया इसके महत्व और योगदान को समझ सकें।

आयुर्वेद के दो लाभ हैं, एक तो यह आसानी से उपलब्ध होता है और दूसरा किफायती भी होता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुधार के लिए तैयार किए गए आयुष कैलेंडर को लोकप्रिय बनाना चाहिए।

इस मौके पर डॉ. महेन्द्रभाई मुंजपारा ने शतावरी, आंवला, तुलसी, हल्दी, अश्वगंधा, शिगरू जैसे आयुर्वेदिक औषधीय के पोषक तत्वों के महत्व के बारे में बताया और बच्चों व माताओं में इसके माध्यम से स्वास्थ्य लाभ करने की दिशा में अध्ययन करने पर भी जोर दिया।

Share This Article