झारखंड में मिले कोरोना के 179 पॉजिटिव मरीज, दो मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में सोमवार को कोरोना के 179 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में धनबाद और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक एक मरीज शामिल हैं। वहीं कोरोना से 214 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 79, बोकारो से 13, देवघर से 8, धनबाद से 10, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 25, गढ़वा से 5, गिरीडीह से 2, गुमला से 3, हजारीबाग से 2, जामताड़ा से 1, खूंटी से 2, कोडरमा से 2, लातेहार से 6, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 5, पलामू से 4, रामगढ़ से 5, पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा )से 4 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल संक्रमितों की आंकड़ा अब 110457 हो गया है। इनमें 1759 सक्रिय केस हैं जबकि 1077710 मरीज ठीक हो गए हैं।

अब तक राज्य में कोरोना से 988 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.51 प्रतिशत हैं।

Share This Article