खूंटी में भालू के हमले से ग्रामीण घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुनेल निवासी अजय खलखो शनिवार को भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि अजय खलखो शनिवार सुबह गांव के नजदीक जंगल किनारे खेत पर लगी फसल को देखने गया हुआ था।

इस बीच जंगल से निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। उसका इलाज कर्रा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जंगली भालुओं ने रोलागुटू गांव निवासी नंदिया मुंडाइन नामक महिला को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दिन-प्रतिदिन भालुओं के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत है।

कर्रा प्रखंड के अधिकांश गांव जंगल के किनारे हैं। लोगों का जीवन बहुत हद तक जंगलों पर आश्रित है।

अधिकतर लोग जंगल के आसपास मवेशी चराने, खुखड़ी-रुगड़ा चुनने, जलावन लकड़ी और पत्ता तोड़ने जंगल जाते हैं और भालू का शिकार हो जाते हैं।

Share This Article