खूंटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक सीपी सिंह का पुतला

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा विधानसभा में की गयी अपमानजनक टिप्पणी और जातिसूचक संबोधन पिछड़ा कहकर संबोधित किये जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन किया।

मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी ने कहा कि विधायक सीपी सिंह का बयान काफी निंदनीय है।

इनके बयान से साफ हो गया है कि सीपी सिंह पिछड़ी जाति के लोगों को किस दृष्टि से देखते हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक का यह बयान काफी आपत्तिजनक है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मंत्री पहले टेंपू ऐजेंट थे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपने बयान से सीपी सिंह ने टेंपू चालकों का भी अपमान किया है।

इसके पूर्व जिलाअध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस के रूप में सीपी सिंह के विरुद्ध नारे लगाते हुए नेताजी चौक पहुंचे और विधायक का पुतला दहन किया।

पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विल्सन टोपनो, सेवा दल के जिलाध्यक्ष नरेश तिर्की, खूंटी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुशील सांगा, ओबीसी जिलाध्यक्ष सोनू इमरान, सचिव सयूम अंसारी, जिला महासचिव पीटर मुंडू, मुरहू प्रखंड अध्यक्ष पौलुस पूर्ति, मोतीराय भेंगरा, मो जमील, बसंत प्रसाद आदि शामिल थे।

Share This Article