वज्रपात से सिमडेगा में नाबालिग की मौत, दो महिलाएं घायल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: जलडेगा प्रखंड के केलुगा मराकटटा मैदान टांड़ जोड़ा जामुन के पास वज्रपात से बुधवार को सीमा कुमारी (12) की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुखों देवी और फुलमनी पूर्ती गंभीर रूप से घायल हो गई। सीमा जलडेगा उच्च विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती थी।

घटना की खबर मिलते ही बीडीओ विजय राजेश बरला तथा सीओ खगेन महतो के निर्देश पर तत्काल राजस्व उपनिरीक्षक उमेश ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जलडेगा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीमा कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया।

दो अन्य महिला सुखों देवी तथा फुलमनी पूर्ती को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया गया है।

घटना बुधवार 12.30 बजे आसपास की बतायी जा रही है जानकारी के अनुसार तीनों केलुगा गांव की थी तथा मवेशी चराने के लिए गयी हुई थी।

इसी बीच वर्षा के साथ वज्रपात हो गया। इसी दौरान तीनों उसकी चपेट में आ गईं।

Share This Article