रांची पहुंचे तेजस्वी यादव, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को रांची पहुंचे।

इस दौरान रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर ढोल, नगाड़ा, छऊ नृत्य, संथाली, मुंडारी और झारखंडी रीति रिवाज से तेजस्वी यादव का स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, राज्य सरकार में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार सुभाष यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार आदि शामिल थे।

तेजस्वी यादव एयरपोर्ट से सीधे हिनू चौक पहुंचे, जहां जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां भी तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद वह बिरसा चौक पहुंचे जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद वह पार्टी कार्यालय गए, जहां प्रदेश राजद के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Share This Article