देश में पिछले 24 घंटे में आए 30 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मरीज, 309 लोगों की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 30 हजार, 773 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 19 हजार 325 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं।

इस राज्य में इस दौरान 143 मरीजों की मौत हुई है। जबकि पूरे देश में कोरोना ने कुल 309 लोगों की जान ली। पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 38 हजार 945 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमण दर में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत हो गया है।

देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 34 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 32 हजार, 158 है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 26 लाख, 71 हजार 167 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.68 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 55 करोड़, 23 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 80 करोड़, 43 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

Share This Article