कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कन्हैया कुमार और जिग्नेश के स्वागत में लगे पोस्टर

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सीपीआई नेता व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

इन दोनों नेताओं के शामिल होने से पहले कांग्रेस मुख्यालय के बाहर इनके स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं।

इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक की एनिवर्सिरी पर कांग्रेस ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ वाली सोच रखने वाले लोगों को पार्टी में शामिल करा रही है।

उन्होंने कहा कि यह मात्र संयोग नहीं है। कांग्रेस ऐसे लोगों के साथ हमेशा खड़ी रही है जो भारत के टुकड़े-टुकड़े करनी की सोच रखते हैं। इस मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी तंज सका।

उन्होंने कहा कि जब जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाए जा रहे थे तब वहां जाकर राहुल गांधी ने कन्हैया का समर्थन किया था। अब उन्हें पार्टी में शामिल करा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कन्हैया कुमार केन्द्र सरकार के खिलाफ लगातार बोलते रहे हैं।

कन्हैया लेफ्ट पार्टी के टिकट पर बिहार के बेगूसराय से वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव बीजेपी के फायरब्रैंड नेता गिरिराज सिंह ने कन्हैया को पराजित किया था।

Share This Article