रांची में वेजिटेबल मार्केट का जल्द होगा उद्घाटन: संजीव विजयवर्गीय

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने शुक्रवार को नागा बाबा खटाल स्थित नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट का निरीक्षण किया। वेजिटेबल मार्केट का निमार्ण पूरा हो गया है।

डिप्टी मेयर ने कहा कि बहुत ही जल्द वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन किया जायेगा। वेजिटेबल मार्केट का निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वेजिटेबल मार्केट के जो बड़े बड़े स्टाल है।

डिप्टी मेयर ने विभागीय इंजीनियर को सुझाव देते हुए कहा कि उन बड़े स्टालों में एक की जगह दो वेंडर्स को बिठाया जा सकता है जिससे की हम अधिक से अधिक वेंडर्स को जगह उपलब्ध कराने में सक्षम हो सकेंगे।

अभी 191 लोगो को यहां जगह देने की योजना है। अगर बड़े स्टालों में एक की जगह दो वेंडर्स को बिठाते हैं तो 191 की जगह हम 300 वेंडर्स को वेजिटेबल मार्केट मे जगह दे पायेंगे।

वेजिटेबल मार्केट में 191 लोगो के साथ साथ 45 फल विक्रताओं के लिए ठेला लगाने के लिए यहां शेड बनाया गया है।

नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट के ऊपरी तल्ले पर सात किचन के साथ फूड कोर्ट का निमार्ण हुआ है।

यह रांची वासियो के लिए एक नया अनुभव होगा कि बाजार करने के बाद वो फूड कोर्ट में जाकर लजीज व्यंजनों का लुफ्त भी उठा सकेंगें।

Share This Article