खूंटी नगर पंचायत कर्मियों ने घर-घर जाकर किया टीकाकरण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: नगर पंचायत खूंटी के कार्यपालक पदाधिकारी रवि प्रकाश के नेतृत्व में नगर पंचायत के सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने मंगलवार को 17 टीम बनाकर कई जगहों पर टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षद भी टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग कर रहे हैं और लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं। कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन दिला रहे हैं।

सरकारी छुट्टी होने के बावजूद नगर पंचायत के सभी कर्मचारी नगर की जनता के लिए दिन-रात मेहनत कर उन्हें कोरोना महामारी से बचाने में सहयोग कर रहे हैं। यह जानकारी वार्ड पार्षद सोनू कुमार ने दी।

Share This Article