रांची में यहां फूटा सब्जी विक्रेताओं का गुस्सा, सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, जानिये क्यों

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीमार बाजार में ठेकेदार की मनमानी वसूली के खिलाफ सभी सब्जी विक्रेताओं ने मंगलवार को सड़क पर जाम लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इससे झारखंड मंत्रालय का मार्ग ढाई घंटे तक अवरुद्ध रहा।

बताया गया है कि एचईसी ने शालीमार बाजार को लेकर टेंडर निर्गत किया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जिस ठेकेदार को यह काम मिला है, वह दबंगई दिखाकर विक्रेताओं से मनमाने पैसे वसूल रहा है।

पहले एक दुकानदार से 20 रुपये लिये जाते थे, लेकिन अब प्रति टोकरी 20 रुपये ले रहा है। इसे लेकर सभी सब्जी विक्रेताओं में आक्रोश है।

ठेकेदार आलू और प्याज के प्रति बोरे पर 10 रुपये और गाड़ी वालों से अलग से पैसे की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ठेकेदार को थाना बुलाया गया है।

उससे इन सभी मामले की जानकारी ली जायेगी। टेंडर महंगा होने की वजह से सब्जी विक्रेताओं से अधिक वसूली की जा रही है।

ठेकेदार सेक्टर दो का रहनेवाला है। हालांकि, धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि ठेकेदार से बातचीत कर जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जायेगा। कोशिश की जायेगी कि पहले की तरह ही पैसे की वसूली की जाये।

Share This Article