Homeझारखंडझारखंड : सहायक प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप

झारखंड : सहायक प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: एक सहायक प्रोफेसर पर परीक्षा दे रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है।

घटना आरके महिला कॉलेज की है, जहां शनिवार को सेमेस्टर चार की परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने सहायक प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि छात्रा पहली पाली के दौरान कॉलेज में इतिहास ऑनर्स की परीक्षा दे रही थी।

आरोप है कि इस दौरान केंद्र में चल रही परीक्षा की निगरानी के लिए तैनात प्रोफेसर ने उसके प्रश्न पत्र पर टिक लगाया और उस पर अपना नंबर लिखकर कॉल करने को कहा।

छात्रा ने कहा कि क्लासरूम से निकलते समय प्रोफेसर ने उसका हाथ भी पकड़ा, जिसका उसने विरोध किया। मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।

इधर, आरोपी प्रोफेसर ने कहा कि परीक्षा का समय पूरा होने के बाद उससे कॉपी मांगी गयी थी, लेकिन उसने देने से इनकार किया। इसके बाद उससे जबरदस्ती कॉपी ले ली। छेड़खानी की बात पूरी तरह से गलत है।

वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि वह प्रोफेसर को बहुत अच्छे से जानते हैं। उनके ऊपर आज तक एक भी गलत आरोप नहीं लगा है। परीक्षा के बाद इस घटना की जानकारी मिली है। यह जांच का विषय है। इसकी जांच की जायेगी।

spot_img

Latest articles

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: ऑटो कारोबारी विनय सिंह की पत्नी को ACB कोर्ट से नहीं मिली राहत

Hazaribagh Forest Land Scam: हजारीबाग वन भूमि घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के...

झारखंड में पर्यटन विकास होगा आसान, विधानसभा में पारित हुआ नया संशोधन विधेयक

New Amendment bill Passed in the Assembly : झारखंड में पर्यटन से जुड़े काम...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बाबूलाल मरांडी बोले – भ्रष्टाचार बचाने की कोशिशें नाकाम

Babulal Marandi : साहिबगंज अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने...

बड़ी लापरवाही: रिम्स में चार दिनों से ओपीडी पंजीकरण बंद, मरीज परेशान

रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में प्रशासनिक लापरवाही एक बार...

खबरें और भी हैं...

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: ऑटो कारोबारी विनय सिंह की पत्नी को ACB कोर्ट से नहीं मिली राहत

Hazaribagh Forest Land Scam: हजारीबाग वन भूमि घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बाबूलाल मरांडी बोले – भ्रष्टाचार बचाने की कोशिशें नाकाम

Babulal Marandi : साहिबगंज अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने...