रांची कोकर में दहेज के लिए महिला की पिटाई, रिम्स में चल रहा इलाज, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोकर के सुंदर विहार की एक विवाहिता ने सदर थाना में पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

विवाहिता नेहा श्रीवास्तव को ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसको लेकर 20 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद से अत्याचार और बढ़ गए।

पुलिस को दिये बयान में नेहा श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि बीते 26 अक्टूबर की रात दो बजे मेरी तबीयत खराब थी।

बावजूद पति चंदन सुमन वर्मा, सास रत्ना देवी, ससुर शिवनाथ प्रसाद ने ने जमकर मारा-पीटा। किसी तरह जान बचाकर घर से भागी। एक महिला ने कोकर बैंक कॉलोनी स्थित चाइल्ड लाइन पहुंचा दिया।

स्थिति खराब देखकर चाइल्ड लाइन वालों ने रिम्स में भर्ती करा दिया। पीड़िता का मायका बिहार के मधुबनी जिला में है। प्राथमिकी दर्ज होने बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article