Ranchi : शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पत्नी की हो गयी मौत, पति गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : घर के लोहे के दरवाजे से टकराने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका का नाम सुमन देवी (27 वर्ष) था। आरोप है कि सुमन को उसके शराबी पति कपिल रजवार ने धक्का मारा, जिससे वह लोहे के दरवाजे से टकराकर गिर गयी और उसकी मौत हो गयी।

घटना शुक्रवार की रात सिकिदिरी थाना क्षेत्र के हरजालुम गांव में हुई। इस मामले में मृतका के भाई ने बहनोई कपिल रजवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए सिकिदिरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पुलिस ने आरोपी कपिल रजवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हरजालुम निवासी कपिल रजवार शराब पीने का आदी है। शुक्रवार की रत कपिल ने पत्नी सुमन देवी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान कपिल ने सुमन को धक्का दे दिया, जिससे सुमन लोरे के दरवाजे से टकरा गयी और गिर गयी।

उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। इससे उसकी मौत हो गयी। इधर, सिकिदिरी थाना प्रभारी भगवान तमसोय ने बताया कि कपिल बेंगलुरु में काम करता है।

चार दिन पहले ही वह 13 महीने बाद अपने गांव लौटा था। कपिल और सुमन का एक चार साल का बेटा और एक दो साल की बेटी है।

Share This Article