दुमका भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल का हुआ संगठन विस्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल का जिला संगठन का विस्तार रविवार को किया गया। विस्तार प्रदेश अध्यक्ष राम टहल नायक के निर्देशनुसार किया गया।

संगठन विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष महेश कुमार गन ने कार्यकारी अध्यक्ष ब्रेंतुस किस्कू, उपाध्यक्ष नीरज कुमार भंडारी, विजय प्रसाद ,उत्तम पाल,तरुण नंदी, सुहागनी टुडू एवं वकिशोर प्रसाद साह को मनोनीत किया गया।

जिला संगठन महामंत्री शावर्ण मनोज कुणाल (कुणाल झा) को बनाया गया। सह संगठन महामंत्री भुनेश्वर टुडू एवं संतोष कुमार झा को बनाया गया।

वहीं सचिव सिकंदर कुमार एवं संजय पंडित को नियुक्त किया गया। सह सचिव रवि शर्मा, ढेना हांसदा, हेमलाल सोरेन, उमेश कुमार एवं गणेश राय को बनाया गया। कोषाध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा को बनाया गया।

जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में पवन मंडल,उमेश चंद्र झा,समीर मिस्त्री, प्रभात रंजन, रोहित कुमार दे, नरेश यादव, हरी महतो, श्रवण कुमार गुप्ता, तारा देवी,चांदो देवी,मदन दे,भोली लायक, हरदयाल मंडल ,प्रदीप साह, पार्वती देवी, रणजीत कुमार, कुंदन पाठक, जय प्रकाश गुप्ता, गणेश राय, बबलू मंडल, सातु बागणी, अजय कुमार सिंह,सुशिल हेम्ब्रम एवं मनमोहन राय को बनाया गया।

दुमका सदर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार साह, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष राजीव दास, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव मंडल, सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष भिर्गुनाथ यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर लायक, रामगढ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, काठीकुंड अध्यक्ष लाल चन्दन कुमार, रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष मिथुन कुमार दास, शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष रमेश कापरी एवं गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद भगत को बनाया गया है।

Share This Article