झारखंड : नाबालिग छात्रा को घर पहुंचाने के बहाने जंगल ले गये बाइक सवार युवक, एक ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : नौवीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

घटना मनिका प्रखंड की बिसुनबांध पंचायत की। मामले में पीड़िता के परिजनों ने मनिका थाना में राजेंद्र तुरी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी है।

बताया जा रहा है कि घटना दो नवंबर की है। छात्रा शाम को अपने घर की ओर जा रही थी, उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे घर पहुंचाने के बहाने बाइक पर बैठाया।

वे लोग उसे रेबत जंगल की ओर ले गये। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक युवक बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कर वहीं था, जबकि दूसरा युवक राजेंद्र तुरी उसे जंगल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद दोनों युवक नाबालिग छात्रा को रात के करीब 10 बजे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गये। उस रात वह लड़की डर से अपने घर नहीं गयी। वह रातभर दूसरे के घर में रही।

दूसरे दिन वह लाली गांव जाकर अपने एक रिश्तेदार के घर पर रुकी। बाद में जब घरवालों को पता चला, तो वे पीड़िता को लेकर मनिका थाना गये और केस दर्ज कराया।

परिजनों ने घटना की सूचना सीडब्ल्यूसी लातेहार को भी दी है। प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच की जा रही है।

Share This Article