कोडरमा में तालाब से भाजपा कार्यकर्ता की मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के राजा तालाब में रविवार शाम एक भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक सुनील पांडेय उर्फ बड़कू पांडेय पिता रामावतार पांडेय, राजगढ़ (कोडरमा) का निवासी था। मृतक बड़कू पांडेय उर्फ सुनील पांडेय भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था।

वह नगर पंचायत में भाजपा के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेता था और कोडरमा में केबल ऑपरेटर के रूप में पदस्थ बड़कू पांडेय काफी मिलनसार था। घटना से कोडरमा नगर पंचायत के लोग हतप्रद हैं।

Share This Article