सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

पिछले कई महीनों से मनमोहन सिंह अस्वस्थ है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार देर रात मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की।

बीते 13 अक्टूबर को डॉ. मनमोहन सिंह को बुखार से ग्रसित होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनका चेकअप और निगरानी कर रही थी। 31 अक्टूबर को उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इससे पहले 2009 में, मनमोहन सिंह की दिल्ली के एम्स में ही एक कोरोनरी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। इस सर्जरी के बाद डॉक्टर के निर्देशानुसार मनमोहन सिंह सामान्य जांच के लिए अस्पताल जाते रहते हैं।

डॉक्टर मनमोहन सिंह अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। इसके बाद भी उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि इन दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब चर्चा में है। इसमें उन्होंने अपनी किताब 10 फ्लैश पॉइंट, 20 ईयर्स – नेशनल सिक्योरिटी सिचुएशन देट इम्पैक्ट इंडिया में मनमोहन सिंह की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

तिवारी ने मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद पाकिस्तान पर किसी तरह का एक्शन न लेने को कमजोरी बताया है। तिवारी ने लिखा है कि मुंबई हमले के बाद तत्कालीन सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी।

डॉक्टर मनमोहन सिंह यूपीए सरकार के दौरान दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और फिर 22 मई 2009 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

Share This Article