भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल कमेटी का हुआ विस्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रामगढ़: भाजपा के रामगढ़ कैंट मंडल कमेटी का विस्तार शनिवार को शहर के लोहार टोला स्थित अशोका होटल के सभागार में विस्तार किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव कुमार महतो व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन ने की।

जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश मिश्रा, प्रो संजय सिंह, इलारानी पाठक, बसुध तिवारी, रंजन फौजी, सहदेव ठाकुर व नमेंद्र चंचल मौजूद थे।

इस दौरान रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष शिवकुमार महतो ने मंडल कमेटी की घोषणा की।

जिसमें, नगर मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार साह, विनोद गोप, सुशांत पांडे और शीतल देवी, मंडल महामंत्री सूर्यवंश श्रीवास्तव और ऋषिकेश सिंह, मंडल मंत्री में अजीत गुप्ता, मिथिलेश मंडल, अभिषेक चौधरी, विजय खटीक, मंडल कोषाध्यक्ष में नवरंजन राम को मनोनीत किया।

इसके अलावा मंडल कार्यसमिति सदस्य में महेश चौधरी, सुनील पासवान, जगदीश शर्मा, अजय शर्मा, सुजीत गांगुली, कुणाल दास, शिव कुमार गुप्ता, बिजेंद्र मुंडा, संस्कार श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल, पार्वती देवी, कांति मुंडा, पुष्पा श्रीवास्तव, मोना दत्ता, अविनाश सिंह, संजय सिंह, वेणु गोपाल, राम कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, पवन कुमार, बबलू छत्रिय, मुकेश कुमार सिन्हा, तरुण कुमार साह, संजय श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह को बनाया गया।

जबकि स्थाई सदस्य में सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय प्रसाद सिंह, इलारानी पाठक, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, जिला महामंत्री रंजन सिंह फौजी, जिला उपाध्यक्ष बिरसा हांसदा, आलोक सिंह, सहदेव ठाकुर, बसुध तिवारी को बनाया गया है।

इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य में 25 लोगों को रखा गया है।

बैठक में ये थे मौजूद

पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र प्रजापति, विजय जायसवाल, महेश चौधरी, धनंजय कुमार पुटूस, मोहन पांडे, भगवान प्रसाद आदि मौजूद थे।

Share This Article