रांची स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीपेड ऑटो सर्विस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर अगले दस दिनों में प्रीपेड ऑटो की सेवा शुरू हो जाएगी। लगभग 200 ऑटो से इस सेवा की शुरुआत हो रही है।

इसे लेकर सिलसिले में मंगलवार को उप परिवहन आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में रेलवे, ऑटो संघ और यात्री संघ के साथ बैठक भाड़ा का निर्धारण कर लिया।

रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न रूटों को लेकर निर्धारण किया गया। करीब चार घंटे तक चले इस बैठक में कई मामलों में ऑटो संघ और यात्री संघ के बीच नोकझोंक भी हुई।

बाद में अंतिम फैसला पदाधिकारियों द्वारा लिया गया।इस संबंध में रेलवे ने भी अपनी तैयारी पूरी की है। प्रत्येक ट्रेन के आगमन पर प्रीपेड ऑटो सेंटर से कम से कम 30 ऑटो यात्रियों को सेवा देगी।

सभी रूट के लिए दर का निर्धारण कर दिया गया है। आरटीओ द्वारा निर्धारित दर के आधार पर ही यात्रियों से पैसे लिए जाएंगे। इस व्यवस्था से यात्रियों को सुविधा होगी।

इससे ऑटो अब मनमाना किराया यात्रियों से नहीं वसूल कर सकेंगे। इसके तहत अब यात्रियों से बुकिंग के लिए न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 300 रुपये लिए जाएंगे।

स्टेशन से बाहर निकलते ही यात्रियों को बुकिंग के दौरान ही राशि अदा करनी होगी, जिसके बाद यात्रियों को इसकी सेवा मिलेगी।

बैठक में उप परिवहन आयुक्त निरंजन कुमार, रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय शंकर, एमवीआई अजय कुमार , ट्रैफिक पुलिस से सार्जेंट मेजर रमेश मंडल, झारखंड यात्री संघ से प्रेम मित्तल ,राजकुमार गुप्ता, निर्मल कुमार, अशोक मुरारका, ज्ञानदेव झा और ऑटो यूनियनों से समीम अख्तर ,अर्जुन यादव ,सुनील कुमार ,बहादुर थापा शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि रांची स्टेशन पर पहले भी प्रीपेड ऑटो की सेवा दी जा रही थी। इसे बीच में ही बंद कर दिया गया था।

Share This Article