दुमका में दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला, पति गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दहेजलोभियों ने फिर एक अबला की जान ले ली। विवाहिता चांदनी देवी (18) की मौत फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

पुलिस ने आरोपी पति दुर्गा दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवाहिता जरमुंडी प्रखंड के बरगो बांडी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी अप्रैल माह में ही दुर्गा दास से हुई थी।

ससुराल वाले महिला से दहेज की मांग कर रहे थे। महिला ने अपने पिता से कई बार पति एवं ससुराल वालों की शिकायत भी की थी। महिला का मायका सोनारायठाड़ी के जरका गांव में है।

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर दहेज लोभियों ने दो नवंबर को उसके शरीर में किरोसिन उड़ेल आग लगा दिया। वह गंभीर रुप से जख्मी भी हो गई थी।

परिजनों ने तुरंत फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 29 नवम्बर की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मरने से पहले विवाहिता चांदनी देवी ने नगर थाना को बयान दिया था कि उसके ससुराल वालों ने ही उसे किरोसिन छिड़कर जलाया है। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

मांग पूरी नहीं होने पर उसे जला दिया गया। नगर थाना की पुलिस ने पति सहित 6 लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। जरमुंडी थाना प्रभारी एनके सिंह ने बताया कि दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article