लोहरदगा में माओवादियों ने सड़क निर्माण काम में लगे पांच वाहनों को किया आग के हवाले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में माओवादियों ने सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य में लगे तीन मशीन, दो पानी टैंकर को आग के हवाले कर दिया है।

घटना मंगलवार की सुबह अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र हेन्हे एवं रोडो टोली की है। नक्सलियों ने संचालित पथ निर्माण तथा पुलिया निर्माण को बंद करवा दिया है।

मशीनों और टेंकर को आग के हवाले कर भाकपा माओवादी संगठन एक बार सक्रिय हो गया है। तीन मिक्चर मशीन एवम दो पानी टैंकर को आग के हवाले करने के बाद नक्सलियों ने चेतावनी दिया है कि कार्य आरम्भ होने पर गंभीर परिणाम संवेदक को भुगतना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार उक्त पथ निर्माण निंदी से हेन्हे तक आठ किलोमीटर तक किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार माओवादी आठ से दस की संख्या में थे।

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली निंदी गांव की ओर से हेन्हे होते हुए लातेहार सीमा की ओर भाग निकले।

इसी बीच रोडो टोली से हेन्हे पथ में पथ निर्माण एवं पुलिया निर्माण में बाधा पहुंचाते हुए पानी टैंकर सहित तीन मिक्चर मशीन को आग के हवाले कर दिया।

रोडो टोली के समीप चल रही पुलिया निर्माण कार्य में दो मिक्चर मशीन को आग के हवाले किया और बैनर पोस्टर छोड़ हेन्हे की ओर चले गए।

Share This Article