गुमला में जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जंगल में लकड़ी लेने गए नेतरहाट बटुवाटोली निवासी सुखु किसान को एक भालू ने हमला कर घायल कर दिया । इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुखु किसान ने बताया कि वह बाड़ी घेरने के लिए लकड़ी लाने नेतरहाट जंगल गया था।

लकड़ी लेकर जब वह वापस अपने घर की ओर आ रहा था,तभी रास्ते में एक जंगली भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया । भालू के पंजे से उसको कई जगह गंभीर चोटें आई है।

वह जोर-जोर से हल्ला करने लगा, तब भालू जंगल की ओर भाग गया। किसी तरह वह अपने घर तक पहुंचा। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए , जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

Share This Article