जमशेदपुर में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार ज्योतिनगर की रहने वाली एक वृद्धा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मंजूला गोराई (66) गुरुवार की रात बजे अपने घर के सामने लकड़ी जलाकर आग ताप रही थी। इसी क्रम में कपड़े में आग लगने से वह बुरी तरह से जल गयी।

उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और कंबल ओढ़ाकर आग को बुझाने का काम किया। इसके बाद वृद्धा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां पर इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। डॉक्टरों का कहना है कि महिला 80 प्रतिशत तक जल गयी थी।

Share This Article