रांची-जमशेदपुर NH-33 पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-जमशेदपुर एनएच-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक मौत हो गई।

बताया जाता है कि शनिवार देर रात युवक को अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया और करीब 20 मीटर तक घसीटता गया। इससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान उसके पॉकेट से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई।

वह तमाड़ थाना क्षेत्र का जाहिरटिकोर गांव का सन्तोष मुंडा बताया जा रहा है। बताया गया कि उलीडीह से अपने गांव जाहिरटिकोर की ओर आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में कर थाने ले गयी।

बताया जाता है घटना के बाद करीब तीस मिनट तक रांची-टाटा हाइवे-33 पर वाहनों का यातायात प्रभावित हुआ।

Share This Article