दुमका में गर्ल्स हॉस्टल के छात्रावास में लगी आग, एक छात्रा झुलसी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: शहर के करहलबिल मोहल्ला स्थित एसपी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल (SP College Girls Hostel) संख्या -एक में छात्रा के खाना बनाने के दौरान शुक्रवार को एलपीजी (LPG) के छोटे सिलेंडर में आग लग गयी।

अफरातफरी की इस घटना में छात्रावास में रहने वाली एक लड़की आंशिक रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज (Phulo Jhano Medical College) अस्पताल भेजा गया।

वहीं इस घटना में हॉस्टल (Hostel) के एक कमरा पूरी तरह जल गया। कमो में रखे छात्राओं का सारा डॉक्यूमेंट (Document) जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही एसडीओ (SDO) महेश्वर महतो और नगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की गाड़ी को बुलाया गया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब छात्रावास के अंदर 50 से ज्यादा ऐसे सिलेंडर (Cylinder) रखते हुए थे, जिस पर छात्राएं खाना बनाती है।

Share This Article